Keralam Election Result 2026: केरलम विधानसभा चुनाव के परिणाम ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. मतदाताओं के निर्णय के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. सीएम पिनराई विजयन ने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और नई सरकार बनने तक उन्होंने जिम्मेदारी संभालने का आश्वासन दिया है.
मतगणना में यूडीएफ को मिला स्पष्ट बढ़त
9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. शुरुआती रुझान ही साफ संकेत दे रहे थे कि इस बार जनता ने यूडीएफ को भारी समर्थन दिया है. कुल 78.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, यूडीएफ गठबंधन की जीत की तस्वीर स्पष्ट होती गई.
कांग्रेस ने 63 सीटों पर बनाई दबदबा
यूडीएफ गठबंधन को कुल 99 सीटें मिली हैं. इनमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें मिलीं. गठबंधन की मजबूती इसी से स्पष्ट होती है. दूसरी ओर, एलडीएफ को केवल 35 सीटें मिलीं, जिसमें सीपीएम को 26 और सीपीआई को 8 सीटें मिलीं. इसके अलावा केरल कांग्रेस (KEC) को 7, आरएसपी को 3 और भाजपा को 3 सीटें मिलीं.
चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था
इस चुनाव में कुल 883 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. एलडीएफ सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मतदाताओं ने इस बार यूडीएफ को मौका दिया. मतगणना की प्रक्रिया कड़ी निगरानी में पूरी की गई. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम और वीवीपैट के वोट गिने गए. इस दौरान कुल 15,464 चुनाव कर्मियों की तैनाती की गई थी.
ये भी पढ़ें: अपनी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, मिली करारी शिकस्त, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात