Miss Universe India 2026: जयपुर की गुलाबी शाम में रविवार को देशभर की प्रतिभाशाली सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ और आखिरकार केरल की केजिया लिज मेजो ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया. 23 अगस्त को आयोजित ग्रैंड फिनाले में केजिया ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.