जयमाल लिए खड़ा था दूल्हा, तभी दुल्हन की सहेली ने कर दी ऐसी शरारत कि भड़क उठा बाराती.. मंडप बन गया महाभारत का अखाड़ा

    Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सिकंदरपुर कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म के समय एक मजाक ने विवाद का रूप ले लिया, जिससे बारातियों और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई.

    Kannauj fight between bride and groom side during jaymala
    प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

    Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सिकंदरपुर कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म के समय एक मजाक ने विवाद का रूप ले लिया, जिससे बारातियों और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में कुछ बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों पर कार चढ़ा दी, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया.

    क्या है पूरा मामला?

    सुभाष नगर मोहल्ले के सत्येंद्र सिंह की बहन की शादी देवरा के अभय सिंह से तय हुई थी. मैनपुरी से बारात आई थी और लड़की पक्ष ने धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया. शादी की सभी रस्में चल रही थीं, लेकिन जयमाला के दौरान लड़की पक्ष की एक महिला ने लड़के पक्ष से मजाक कर दिया. यह मजाक लड़के पक्ष को पसंद नहीं आया और किसी व्यक्ति ने उस महिला को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दूल्हा और दुल्हन भी मौके से बाहर निकल गए और हंगामा बढ़ गया.

    कार चढ़ाने की घटना

    हंगामा बढ़ने पर कुछ बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों पर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना में एक लड़का और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए.

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले में सुलह कराई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में दूल्हा और दुल्हन के फेरे और जयमाला की रस्में पूरी की गईं और शादी संपन्न हुई.

    ये भी पढ़ें: पत्नी की गोदी में बैठा था प्रेमी, तभी धमक पड़ा पति, बीवी बोली- प्यार है मेरा.. फिर जो हुआ