JPSC-JSSC Protest: रांची में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, विधानसभा घेरने निकले युवा

JPSC exam scam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव के लिए निकला पैदल मार्च

Bharat 24

JPSC exam scam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 16 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के बीच आज छात्रों ने विधानसभा की ओर पैदल मार्च शुरू किया.

प्रदर्शन कर रहे छात्र हाथों में तिरंगा लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. छात्रों की प्रमुख मांग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की है.  छात्रों के पैदल मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. कई जगहों पर कंटीले तार लगाए गए हैं और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों को भी तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा धांधली में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू, 17वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी