Parliament Session: JP Nadda ने विपक्ष को धोया! 'गिरफ्तारी कोई नई बात नहीं', Emergency की दिलाई याद!

Parliament Session: राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच जेपी नड्डा ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए इसे सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति बताया, वहीं बाद में सांसद मदन राठौड़ ने देश में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जरूरत पर जोर दिया.

Bharat 24

Parliament Session: संसद में छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है और इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देकर सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है.

राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति है, जिसमें पुलिस को अपने दायित्व के अनुसार कार्रवाई करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती और ऐसी परिस्थितियों में पुलिस का हस्तक्षेप स्वाभाविक है. जेपी नड्डा ने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि वह स्वयं छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और आपातकाल के दौरान कई बार गिरफ्तार हुए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें क्लासरूम से भी गिरफ्तार किया गया था और यह लोकतांत्रिक आंदोलनों का हिस्सा रहा है.

ये भी पढ़ें- Paper Leak Bill Debate: 'Rahul Gandhi 5 मिनट तो बिल पर बोलें', Kiren Rijiju ने तगड़ा घेरा!