ITBP Medical Officer Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
कुल कितने पदों पर भर्ती होगी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 282 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 162 पद और मेडिकल ऑफिसर के 115 पद शामिल हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा. सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति माह और मेडिकल ऑफिसर को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है. वहीं महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन
मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा. उम्र सीमा, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट www.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 सितंबर 2026 तक चलेगी. अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो तय तारीख के अंदर आवेदन जरूर पूरा कर लें.
ये भी पढ़ें- संसद में हंगामे पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- 'नए सांसद नहीं बोलने पा रहे, ये उनके साथ अन्याय'