Jharkhand Student Protest: झारखंड में परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने छात्रों की कई प्रमुख मांगों को मानते हुए संबंधित परीक्षाओं को रद्द कराने की घोषणा की है. सरकार के फैसले के बाद छात्रों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला. हालांकि, आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और छात्र अब भी CBI जांच की मांग पर अड़े हुए हैं.
आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र मेहतो ने फोन पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से बातचीत की. बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और यह छात्रों की बड़ी जीत है. उन्होंने झारखंड सरकार को छात्रों की मांगें मानने के लिए धन्यवाद भी दिया. सोनम वांगचुक ने कहा कि इस जीत में किसी की हार नहीं है और छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest: झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC CGL समेत सभी TDPL परीक्षाएं रद्द!