Jharkhand Air Ambulance Crash : झारखंड में कैसे हुआ प्लेन हादसा? सामने आई अहम बातें

Jharkhand Air Ambulance Crash How did the accident happen

Air Ambulance Accident: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. यह फ्लाइट एक मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी.

बताया गया कि विमान ने शाम करीब 7:34 बजे आखिरी बार संपर्क किया था. इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया और कुछ ही देर में विमान हादसे का शिकार हो गया. यह दुर्घटना चतरा और सिमरिया की सीमा के पास हुई, जहां उस समय बारिश भी हो रही थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.