एरिका किर्क के साथ जेडी वांस की फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, पत्नी उषा को दे सकते हैं तलाक?

JD Vance Controversy: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह कोई नीति या भाषण नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. सोशल मीडिया पर इन दिनों वांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवंगत कंज़र्वेटिव लीडर चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क के साथ दिख रहे हैं.

JD Vance photo Erica Kirk goes viral creates uproar on social media can he divorce wife Usha
Image Source: Social Media/X

JD Vance Controversy: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह कोई नीति या भाषण नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. सोशल मीडिया पर इन दिनों वांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवंगत कंज़र्वेटिव लीडर चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क के साथ दिख रहे हैं.

दोनों की एक साथ ली गई तस्वीरों और क्लिप्स में नज़दीकी के पल कैद हैं, खासकर एक वीडियो जिसमें एरिका किर्क वांस के बालों को सहलाती नजर आती हैं. 29 अक्टूबर 2025 को University of Mississippi के कैंपस में हुए एक कार्यक्रम के दौरान यह दृश्य सामने आया, और अब यह अमेरिकी राजनीति की नई चर्चा बन चुका है.

एक मंच, एक पल और अनगिनत सवाल

कार्यक्रम में एरिका किर्क ने भावुक होकर कहा था, “कोई भी चार्ली की जगह नहीं ले सकता, लेकिन मुझे जेडी वांस में उनसे कुछ समानताएं दिखती हैं.” उनके इस बयान के बाद जैसे ही उन्होंने वांस को गले लगाया, कैमरे ने वह पल कैद कर लिया, और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वह वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूज़र्स ने दोनों की बॉडी लैंग्वेज और हावभाव को “इंटीमेट” बताया, जिसके बाद वांस और एरिका के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

पत्नी ऊषा किलुकरी के साथ रिश्तों पर उठे सवाल

वांस की भारतीय मूल की पत्नी ऊषा किलुकरी वांस पहले भी अमेरिकी मीडिया और दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर रह चुकी हैं, खासकर उनके हिंदू धर्म और भारतीय पहचान को लेकर. अब एरिका किर्क के साथ वायरल वीडियो ने उन विवादों को और हवा दे दी है.

कई यूज़र्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम बनते ही जेडी वांस तलाक लेकर एरिका से शादी कर लेंगे.” हालांकि इन अटकलों पर न तो जेडी वांस और न ही एरिका किर्क की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

धर्म, पहचान और आलोचना

यह पहला मौका नहीं है जब जेडी वांस की निजी ज़िंदगी चर्चा में आई हो. बीते साल, कट्टरपंथी कमेंटेटर निक फ्यूंतेस ने वांस पर हमला करते हुए कहा था कि एक भारतीय पत्नी वाला व्यक्ति श्वेत पहचान की रक्षा नहीं कर सकता. इसके बाद एक भारतीय मूल के छात्र ने वांस से सीधा सवाल किया था कि अगर उनकी पत्नी हिंदू हैं, तो वे धर्म और प्रवासन के मुद्दे पर इतने सख्त क्यों हैं?

जवाब में वांस ने कहा था, “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी मेरी तरह चर्च से जुड़ी हों, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी आस्था चुनने की आज़ादी है.” यह बयान भी तब काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि इसने व्यक्तिगत और धार्मिक स्वतंत्रता के बीच खींची गई रेखा को फिर से केंद्र में ला दिया था.

राजनीति और निजी जीवन की टकराहट

अब जबकि एरिका किर्क के साथ यह वीडियो चर्चा का विषय बना है, अमेरिकी राजनीति में फिर से वही सवाल उठ रहे हैं, क्या सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं की निजी सीमाएँ होती हैं? या फिर हर व्यक्तिगत क्षण राजनीति का हिस्सा बन जाता है. वांस के समर्थक इसे “मीडिया का ओवररीएक्शन” बता रहे हैं, जबकि आलोचक कह रहे हैं कि “एक उपराष्ट्रपति को अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर अधिक सजग रहना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- 33 साल बाद क्यों न्यूक्लियर टेस्ट करने जा रहा अमेरिका, क्या जिनपिंग और पुतिन से डर गए ट्रंप?