सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जवागल श्रीनाथ को छोड़ा पीछे

सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जवागल श्रीनाथ को छोड़ा पीछे

India Vs England Test Match Live Score: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए. विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में उम्मीद थी कि स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन बुमराह ने अपनी चतुराई और तेज गति से इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. अपनी इस दमदार गेंदबाजी से बी बुमराह ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में जोरदार शुरुआत की है. मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बल्लेबाजी में टीम ने 396 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड 150 रन

इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड 150 विकेट अपने नाम किए. बुमराह ने अपनी 64वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की. इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

ये रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था

बुमराह से पहले टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज के तौर पर सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव के नाम था. कपिल देव ने अपने करियर की 67वीं पारी में 150 विकेट लेने का कारनामा किया था.

जवागल श्रीनाथ अब तीसरे नंबर पर हैं

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रीनाथ ने अपने टेस्ट करियर की 72वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया.

Yashasvi Jaiswal ने की तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 23 साल के युवा ने रोहित-विराट को छोड़ा पीछे!