Yashasvi Jaiswal equaled Sachin Tendulkar big record: भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया एक छोर से लगातार विकेट खोती रही, हालांकि दूसरे छोर पर यशस्वी जयसवाल ने रनों की सुनामी ला दी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 179 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट है और उन्होंने 257 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्के लगाए. ये उनकी पारी ही थी जिसके दम पर टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 6 विकेट पर 336 रन बनाकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. उनके साथ दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर मौजूद हैं.
यशस्वी जयसवाल ने की सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
इस तरह बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने वो कर दिखाया जो महान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा नहीं कर सके. जी हां, 22 साल की उम्र में यशस्वी जयसवाल ने घरेलू यानी भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट खेलते हुए शतक लगाए हैं. 23 साल की उम्र से पहले ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले महान सचिन तेंदुलकर, पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री, सचिन के दोस्त विनोद कांबली ही ऐसा करने में सफल हुए थे. दिलचस्प बात ये है कि ये सभी मुंबई रणजी टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले भारत और विदेश में लगाए टेस्ट शतक
रवि शास्त्री
विनोद कांबली
यशस्वी जयसवाल
सचिन तेंदुलकर
यशस्वी जयसवाल के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
यशस्वी जयसवाल ने अपने करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी. उन्होंने डेब्यू मैच में 171 रन की पारी खेली थी, वहीं आज उन्होंने अपने बेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टर्निंग विकेट के महान बल्लेबाज माने जाने वाले कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब जल्दी आउट हो गए तो इस युवा होनहार बल्लेबाज ने इंग्लिश टीम के धुरंधर गेंदबाजों का पूरी ताकत से सामना किया.
India vs England 2nd Test: जमकर बोला यशस्वी का बल्ला, पहले दिन छक्का मारकर पूरा किया शतक