PM Sanae Takaichi: जापान की आयरल लेडी कही जाने वाली प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. उनकी गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन को 233 सीटें मिली हैं, जो उनका अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन है. हालांकि, अभी तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है. ताकाइची की जीत पर दुनियाभर से उन्हें बधाई दी जा रही हैं. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ताकाइची को शुभकामना दी है.
गौरतलब है कि ताकाइची, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री अक्टूबर में बनी थीं. उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद विपक्ष ने हंगामा बनना शुरू कर दिया था. जिसके बाद ताकाइची ने अचानक मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी. अब चुनाव के आंकड़ों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जापान में उनकी लोकप्रियता चरम पर हैं. लोगों ने इनकी नीतियों पर पूरा भरोसा जताया है. इसीलिए विपक्ष महज 68 सीटों पर सिमट गई है.
ताकाइची को मिली बड़ी जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी भी वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है. अभी भी 86 सीटों पर मतगणना चल रही है. इस 86 सीटों में से 50 से अधिक सीटों पर भी ताकाइची की पार्टी आगे चल रही है. जापान की विपक्ष इस चुनाव में पूरी तरह साफ हो गई है. अभी तक उनकी खाते में मात्र 68 सीटें आई हैं.
ताकाइची की जीत के पीछे उनका इस्तीफा माना जा रहा है. उन्होंने अक्टूबर के महीने में पीएम पद से इस्तीफे से पहले कहा था कि अगर उनकी पार्टी को LDF गठबंधन का समर्थन नहीं मिलता है तो वो इस्तीफा दे देंगी. इस अपील का जापान की जनता पर गहरा असर हुआ. ताकाइची के इस अपील का विपक्ष कोई तोड़ नहीं निकाल पाई और चुनाव में पूरी तरह से साफ हो गई.
Congratulations Sanae Takaichi on your landmark victory in the elections to the House of Representatives!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
Our Special Strategic and Global Partnership plays a vital role in enhancing…
पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
ताकाइची की जीत पर दुनियभर के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बीच भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में आपकी ऐतिहासिक जीत पर साने ताकाइची को बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें- टेस्ला, जीप से हार्ले-डेविडसन तक... भारत में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, US के साथ ट्रेड डील फाइनल!