Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की बड़ी कामयाबी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम; दो आतंकी मारे गए

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के उत्तरी जिले कुपवाड़ा में रविवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंक के मंसूबों को नाकाम कर दिया. नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित केरन सेक्टर के हैदर चौकी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के खिलाफ सेना ने सटीक और मुस्तैद कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी ढेर कर दिए गए.

Jammu Kashmir Army achieves major success in Kupwara infiltration two terrorists killed
Image Source: ANI/ File

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के उत्तरी जिले कुपवाड़ा में रविवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंक के मंसूबों को नाकाम कर दिया. नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित केरन सेक्टर के हैदर चौकी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के खिलाफ सेना ने सटीक और मुस्तैद कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी ढेर कर दिए गए.

इस ताजा मुठभेड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सुरक्षाबल एलओसी पर चौकसी में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं और हर घुसपैठ की कोशिश को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कैसे हुआ ऑपरेशन?

रविवार सुबह केरन सेक्टर के हैदर चौकी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को एलओसी की ओर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली. सतर्क जवानों ने इलाके की निगरानी तेज़ कर दी और कुछ ही देर में देखा गया कि आतंकी सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्थानीय एजेंसी GNS को बताया, “आतंकवादियों के एक समूह ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की. सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा, जिस पर जवाबी गोलीबारी शुरू हो गई.” करीब कुछ मिनटों तक चली मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादी मारे गए. घटनास्थल पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि आशंका है कि इलाके में और आतंकी छिपे हो सकते हैं.

मारे गए आतंकियों की पहचान जारी

सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं. अब उनकी पहचान और संगठन से संबंध की पुष्टि की जा रही है. प्रारंभिक अंदेशा है कि ये आतंकी पाकिस्तान-स्थित किसी संगठन से जुड़े हो सकते हैं और सीमापार से भेजे गए थे.

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके या सुराग मिटा न सके.

लगातार नाकाम हो रही हैं घुसपैठ की कोशिशें

यह पहली बार नहीं है जब कुपवाड़ा जैसे सीमावर्ती इलाके में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हों. हर साल सर्दियों से पहले और त्योहारी सीजन के दौरान आतंकवादी भारत में अशांति फैलाने के इरादे से घुसपैठ की कोशिशें तेज़ कर देते हैं.

हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई निगरानी, तकनीकी संसाधन और रणनीतिक ऑपरेशनों के चलते अधिकांश कोशिशें विफल हो रही हैं.

स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील

सेना ने सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें. इस तरह की जागरूकता ने कई बार बड़े हमलों को रोका है.

यह भी पढ़ें- 'मोदी महान व्यक्ति हैं, वे बहुत अच्छे काम कर रहे...' भारतीय पीएम के फैन हुए पुतिन, जमकर की तारीफ