सिगरेट पीने वालों के लिए अब इसका असर सिर्फ सेहत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जेब पर भी दिखाई देगा. ITC ने अपने कुछ लोकप्रिय सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नए MRP वाले पैकेट बाजार में पहुंचने लगे हैं, जिसके बाद ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
Classic Connect की कीमत में बड़ा इजाफा
ITC के Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत अब 428 रुपये हो गई है. इससे पहले यह पैकेट 390 रुपये में बिक रहा था. यानी इसकी कीमत में करीब 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. नए रेट वाले पैकेट धीरे-धीरे अलग-अलग बाजारों में दिखाई देने लगे हैं.
Gold Flake Super Star भी महंगी
कंपनी ने Gold Flake Super Star के 10 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत भी बढ़ा दी है. अब इसके लिए ग्राहकों को 89 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 79 रुपये थी. इस तरह इस पैकेट के दाम में करीब 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
2026 में कई बार बढ़े दाम
ITC के इन ब्रांड्स की कीमतों में इस साल पहले भी बदलाव हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Classic Connect की कीमत फरवरी में 300 रुपये से बढ़कर 360 रुपये और फिर 390 रुपये हुई थी. वहीं Gold Flake Super Star का पैकेट पहले 59 रुपये से बढ़कर 70 रुपये और बाद में 79 रुपये तक पहुंचा था.
टैक्स बदलाव से भी जुड़ी कीमतों में बढ़ोतरी
सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी को नए टैक्स ढांचे के असर से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत GST के साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू होने की बात कही गई है. बढ़े टैक्स बोझ के बीच कंपनियां कीमतों में बदलाव कर रही हैं. नए MRP वाले पैकेट कई जगह पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी बाजारों में पुराने स्टॉक खत्म होने के बाद नई कीमतें दिखाई दे सकती हैं.
ये भी पढ़ें: ₹2000, ₹5000, ₹10000...आपके UPI पेमेंट पर कितना कटेगा MDR? यहां समझें पूरा हिसाब