Netanyahu On West Bank: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सरकार कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े स्तर पर कार्रवाई के लिए तैयार है. उनके बयान के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वहां सैन्य अभियान और तेज हो सकता है.
सुरक्षा बलों को दिए सख्त निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि सुरक्षा बलों को गांवों में जाकर तलाशी लेने, हथियार जब्त करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अपनी कार्रवाई जारी रखेंगी और जहां भी खतरा दिखाई देगा, वहां तुरंत कदम उठाए जाएंगे.
'आतंकी ठिकानों' पर रहेगा फोकस
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का मुख्य लक्ष्य उन जगहों पर कार्रवाई करना है, जिन्हें वह 'आतंकी ठिकाने' मानता है. उनका कहना है कि सुरक्षा बल किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
इलाके में बढ़ सकती है सैन्य गतिविधि
वेस्ट बैंक में पहले से ही कई जगह छापेमारी और झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में नेतन्याहू के इस बयान को इलाके में सैन्य कार्रवाई और सुरक्षा अभियान तेज करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल इजरायली सेना पूरे क्षेत्र में अपनी मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- करगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक... 27 साल में कितनी बढ़ी भारतीय सेना की ताकत? जानें कैसे बदला लड़ने का तरीका