ISSF World Cup 2026: चीन के हांगझोउ में जारी ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक तालिका में देश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम कर भारत की झोली में एक और मेडल डाल दिया.
Success for India's Esha Singh as she showcases her talent in the 25m Pistol Women Final 🎯#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/eeFJPDdXsD
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
ईशा सिंह ने फाइनल में जीता गोल्ड मेडल
महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल में ईशा सिंह ने शुरुआत से ही शानदार नियंत्रण और सटीक निशाना लगाया. विश्व रिकॉर्ड धारक ईशा ने पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी और दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. ईशा सिंह ने फाइनल में 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल किए. उन्होंने मेजबान देश चीन की युयुए झांग को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. चीनी खिलाड़ी ने 37 अंकों के साथ रजत पदक जीता.
A final bursting with talent ⭐
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
मनु भाकर ने शूटऑफ में जीता कांस्य पदक
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी मुकाबले में शानदार जज्बा दिखाया. कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उनका सामना उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से हुआ. दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला काफी रोमांचक रहा. आखिर में डबल शूटऑफ तक पहुंचे मुकाबले में मनु भाकर ने अपना अनुभव दिखाते हुए जीत हासिल की और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया.
भारत की पदक संख्या पहुंची तीन पर
हांगझोउ ISSF वर्ल्ड कप में भारत अब तक तीन पदक जीत चुका है. ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पदक से पहले भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था. तीन पदकों के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है.
चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर
मेजबान चीन इस समय पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. चीन ने अब तक 14 पदक जीते हैं, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं. वहीं भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें-