जिस IRGC ब्रिगेडियर ने ट्रंप की दी थी चुनौती, उसे अमेरिका ने मार गिराया; ईरान को लगा तगड़ा झटका

IRGC spokesperson Naeini killed: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख स्पोक्सपर्सन, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी का निधन हो गया है. उन्हें ईरान की सरकार और सैन्य रणनीतियों को जनता तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था. 

IRGC Brigadier General Ali Mohammad Naeini who challenged Trump was killed by the US Iran
Image Source: Social Media

IRGC spokesperson Naeini killed: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख स्पोक्सपर्सन, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी का निधन हो गया है. उन्हें ईरान की सरकार और सैन्य रणनीतियों को जनता तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था. 

नैनी का निधन ईरान पर हुए हमलों के दौरान हुआ. वे IRGC की साइकोलॉजिकल वॉरफेयर और पब्लिक रिलेशंस टीम के प्रमुख माने जाते थे, और उनके द्वारा ही सभी आधिकारिक बयान और प्रोपगैंडा जारी किए जाते थे.

नैनी का अंतिम इंटरव्यू और युद्ध संबंधी बयान

नैनी की मौत से ठीक पहले, उन्होंने सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सवाल उठाया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान की नेवी खत्म हो गई है.

नैनी ने कहा, "अगर ऐसा है, तो ट्रंप को अपनी हिम्मत दिखानी चाहिए और पर्शियन गल्फ में अपने जहाज भेजने चाहिए." उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि युद्ध के बावजूद, ईरान अपने मिसाइल उत्पादन को जारी रखे हुए है और कोई बड़ी कमी नहीं है.

ईरान का 6 महीने तक युद्ध लडऩे का दावा

ब्रिगेडियर जनरल नैनी हाल ही में मीडिया में कई बार आए थे. उन्होंने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा था कि ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ एक उच्च-तीव्रता वाला युद्ध कम से कम छह महीने तक लड़ सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक ईरान पुरानी पीढ़ी की मिसाइलों का ही इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन उनके पास नई और एडवांस मिसाइलें भी हैं, जो जल्द इस्तेमाल की जाएंगी. उनके बयानों का उद्देश्य ईरान की 'अजेय' छवि बनाना था, जिससे दुश्मन डरें और ईरान को एक मजबूत शक्ति के रूप में देखें.

दुश्मनों के लिए 'सरप्राइज' तैयार था

नैनी ने यह भी कहा था कि मिसाइल उत्पादन के क्षेत्र में ईरान को कोई बड़ी चिंता नहीं है. उन्होंने यह दावा किया कि ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन "आश्चर्यजनक" स्तर पर जारी है और स्टॉक में कोई कमी नहीं है. 2025-2026 के ईरानी कैलेंडर (साल 1404) के दौरान, उन्होंने अपनी मिसाइल इंडस्ट्री को "परफेक्ट स्कोर 20/20" दिया, यानी पूरी तरह से सफल बताया.

नैनी ने यह भी कहा कि ईरान के दुश्मनों के लिए "सरप्राइज" तैयार हैं. उनके अनुसार, जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे जटिल और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आएंगी. उन्होंने कहा कि ईरान की नई और एडवांस्ड मिसाइलें अब तक इस्तेमाल नहीं हुई हैं, और वे जल्द ही दुश्मनों के खिलाफ इस्तेमाल की जाएंगी.

ये भी पढ़ें- 2000-3000 रन मारूंगा... IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ठोका ताल, जीत को लेकर बताया पूरा गेम प्लान