सोने की ब्रा-पेंटी पहनती हैं इराकी महिला सांसद? छापेमारी में गोल्ड के अंडरगारमेंट मिलने के दावा!

इराक में हाल के दिनों में सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान कई नेताओं, सांसदों और सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान को लेकर देश में लगातार छापेमारी की खबरें सामने आ रही हैं.

Iraq Corruption MP Hind Al Abbasi Recovered Gold Made Bra And Panties
Image Source: Social Media

इराक में हाल के दिनों में सांसदों, मंत्रियों और सरकारी अफसरों के खिलाफ एंटी करप्शन एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. इस अभियान के दौरान कई जगहों पर छापेमारी की खबरें सामने आई हैं, जहां से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया गया है. इसी बीच एक नया मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है, जिसमें इराकी सांसद हिंद अल-अब्बासी का नाम जोड़ा जा रहा है.

वायरल हो रहा सोने के अंडरगारमेंट का दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक दावा तेजी से फैल रहा है कि छापेमारी के दौरान इराकी नेता हिंद अल-अब्बासी के घर से 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद और करीब 27 किलो सोना बरामद हुआ. इसी दावे के साथ यह भी कहा जा रहा है कि सोने से बनी ब्रा और पैंटी भी मिली हैं. इस तरह की पोस्ट्स के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जिनमें अलग-अलग चीजों को जोड़कर दिखाया गया है.

दावों पर सवाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि इन वायरल दावों को लेकर किसी भी इराकी सरकारी एजेंसी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. न ही यह साबित हुआ है कि छापेमारी में सोने के अंडरगारमेंट जैसी कोई वस्तु बरामद हुई हो. फैक्ट-चेक करने वाली वेबसाइट्स ने भी बताया है कि इस तरह के दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है. यह मामला ज्यादातर सोशल मीडिया अफवाहों और अनवेरिफाइड पोस्ट्स पर आधारित दिखाई देता है.

इराक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज

इराक सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. प्रधानमंत्री की ओर से कहा गया है कि सरकार का मुख्य फोकस भ्रष्टाचार खत्म करना और देश में कानून व्यवस्था मजबूत करना है. इसी अभियान के तहत कई नेताओं और सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है और अब तक दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी की खबर भी सामने आई है.

छापों में बड़ी मात्रा में कैश और सोना मिलने के दावे

इराकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के घरों तथा अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इन छापों में बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिलने की बात कही जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में अरबों रुपए की संपत्ति बरामद होने का भी दावा किया गया है. एक अन्य मामले में इराकी सांसद आलिया नासिफ के घर से भी बड़ी राशि और सोना जब्त होने की जानकारी सामने आई है.

कई जगहों पर दबा मिला कथित खजाना

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कुछ स्थानों पर निजी घरों के नीचे भारी मात्रा में नकदी और सोना-चांदी छिपाकर रखा गया था, जिसे बाद में बरामद किया गया. कुछ मामलों में इतनी गहराई में सामान दबा मिला कि उसे निकालने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा. इन घटनाओं के बाद बगदाद के हाई सिक्योरिटी ग्रीन जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर निगरानी सख्त कर दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- BLA ने पाकिस्तान में फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान में किया बड़ा हमला, 30 से अधिक जवानों की मौत