ईरान के दूसरे सबसे शक्तिशाली इंसान का हुआ खात्मा? इजरायल के इस दावे से IRGC को लगेगा तगड़ा झटका

Ali Larijani Deid: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. इजराइल ने तेहरान में ईरान के बड़े नेता अली लारिजानी को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की है.

Iran second most powerful man Ali Larijani eliminated This IDF claim will shock the IRGC
Image Source: Social Media

Ali Larijani Deid: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. इजराइल ने तेहरान में ईरान के बड़े नेता अली लारिजानी को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की है. मंगलवार (17 मार्च) को यह हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया.

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में लारिजानी की मौत हुई है या नहीं. अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद लारिजानी ही बड़े फैसले ले रहे थे और सेना को संभाल रहे थे. वे ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव भी हैं और देश के अहम नेताओं में गिने जाते हैं.

इजराइल का दावा

इजराइली सेना ने यह भी दावा किया है कि उसने बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है. बासिज ईरान का एक बड़ा अर्धसैनिक संगठन है. लारिजानी को लेकर अमेरिकी सेंटकॉम भी पहले कार्रवाई कर चुका है. अमेरिका ने उन्हें अपनी हिटलिस्ट में रखा था और उनके बारे में जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की थी.

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट

हमले से एक दिन पहले लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने मुस्लिम देशों को एक पत्र लिखा था और कुछ विवादित बयान भी दिए थे. बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों के बाद अब तक ईरान के कई बड़े नेता और कमांडर मारे जा चुके हैं. इसमें खामेनेई समेत करीब 40 शीर्ष अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं.

ईरान की खास रणनीति

ईरान ने अपने बड़े पदों के लिए पहले से ही उत्तराधिकारी तय कर रखे हैं. अगर किसी बड़े नेता की मौत होती है, तो तुरंत नया नाम घोषित किया जा सकता है. कुल मिलाकर, इस हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- यूपी में अंडा बेचने वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, योगी सरकार का सख्त आदेश