Israel Iran War Latest Update: हाइपरसोनिक वार से कांपा इजराइल! ईरान के हमले में कई घायल

Iran hypersonic attack creates stir in Israel Many injured

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. ईरान ने इजरायल के प्रमुख शहरों पर बड़ा हमला करते हुए तेल अवीव, हाइफा और डिमोना को निशाना बनाया. इस दौरान ईरान ने दर्जनों ‘फतह’ हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं, जिससे कई इलाकों में भारी तबाही देखने को मिली.

हमलों के जवाब में इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम और एरो सिस्टम लगातार सक्रिय रहे और दिनभर आसमान में इंटरसेप्शन की घटनाएं होती रहीं. बावजूद इसके, इन हमलों में 3 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 89 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात को देखते हुए कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित बंकरों में शिफ्ट किया गया.

इसी बीच बहरीन में भी तनाव चरम पर पहुंच गया, जहां ईरान ने अमेरिकी नौसेना के 5वें फ्लीट के मुख्यालय को निशाना बनाया. यह हमला सीधे तौर पर अमेरिका की सैन्य मौजूदगी पर बड़ा वार माना जा रहा है. ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों ने इस रणनीतिक ठिकाने को टारगेट किया.