ईरान बना रहा अमेरिका किलर परमाणु मिसाइल...इजराइली पीएम का बड़ा खुलासा

गाजा पट्टी में इज़रायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को आज दो साल पूरे हो गए हैं. 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए इस विनाशकारी युद्ध ने अब तक हजारों जिंदगियों को निगल लिया है. इस मौके पर इज़रायल में कई स्थानों पर उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है जो इस संघर्ष के पहले दिन मारे गए थे.

Iran Developing america killer missile netanyahu reveals
Image Source: Social Media

गाजा पट्टी में इज़रायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को आज दो साल पूरे हो गए हैं. 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए इस विनाशकारी युद्ध ने अब तक हजारों जिंदगियों को निगल लिया है. इस मौके पर इज़रायल में कई स्थानों पर उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है जो इस संघर्ष के पहले दिन मारे गए थे. वहीं दूसरी ओर, कूटनीतिक स्तर पर युद्धविराम की कोशिशें फिर से तेज हो गई हैं.

7 अक्टूबर 2023 की सुबह, यहूदी त्योहार सुक्कोत के दौरान, हमास ने इज़रायल पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में करीब 1,219 इज़रायली नागरिकों की मौत हुई थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. हमास के आतंकियों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल पर भी हमला बोला, जहां 370 लोगों की जान चली गई. इस हमले ने इज़रायल को हिलाकर रख दिया और इसके जवाब में इज़रायल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू कर दिया. तब से लेकर अब तक, 64,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है.

युद्धविराम की कोशिशें फिर से शुरू

इस युद्ध को समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर कई देश कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में इज़रायल और हमास के प्रतिनिधिमंडल के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू हुई है. इज़रायल की ओर से शीर्ष वार्ताकार रॉन डर्मर इस चर्चा का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि हमास की ओर से खलील अल-हय्या वार्ताओं में शामिल हैं.

बातचीत में अमेरिका की भी सक्रिय भूमिका है. रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश 20 सूत्रीय योजना पर चर्चा हो रही है. कुछ बिंदुओं पर हमास ने सहमति जताई है, लेकिन अब भी कई अहम मसले अटके हुए हैं – जैसे कि गाजा में भविष्य में शासन किसके हाथ में होगा और हमास का निरस्त्रीकरण कैसे किया जाएगा. ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के भी इस वार्ता में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

अब भी दर्जनों बंधक हमास के कब्जे में

हमास का दावा है कि उसने कई बंधकों को रिहा कर दिया है, लेकिन अब भी 47 लोग उसके कब्जे में हैं. बंधकों के परिवारों ने तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर में एकजुट होकर रैली निकाली है और सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की है.

संघर्ष की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

आज के दिन को याद करते हुए इज़रायल के कई शहरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. विशेषकर नोवा म्यूजिक फेस्टिवल की उस दर्दनाक याद को संजोने के लिए, जहां सैकड़ों लोगों की जान गई थी, वहां मृतकों के परिजन और आम नागरिक एकत्रित हुए.यह संघर्ष जहां एक ओर हजारों मासूम जिंदगियों को लील गया, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय राजनीति को भी गहराई से प्रभावित कर रहा है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मौजूदा बातचीत किसी स्थायी समाधान की ओर बढ़ सकेगी, या फिर यह संकट और लंबा खिंचेगा.

यह भी पढ़ें: H1-B वीजा और टैरिफ से वार कर रहे ट्रंप, अब भारत ने कस लिया कमर, जानें क्या है जयशंकर का '3D' प्लान