Safesea Vishnu: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब खाड़ी क्षेत्र में तेल टैंकरों पर हमले की घटनाएं सामने आने लगी हैं. इसी क्रम में इराक के पास एक तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई.
रिपोर्ट के मुताबिक यह टैंकर अमेरिकी स्वामित्व वाला है और इस पर मार्शल आइलैंड का झंडा लगा हुआ था. जहाज इराक के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास था, तभी उस पर कथित तौर पर एक ईरानी आत्मघाती बोट से हमला किया गया.
तीन जहाजों का किया गया पीछा
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पीड बोटों ने कुल तीन जहाजों का पीछा किया और उन पर हमला करने की कोशिश की. इनमें से एक जहाज सेफसी विष्णु भी था.
href="https://t.co/0pj5ne1Zzg">https://t.co/0pj5ne1Zzg pic.twitter.com/L099FXUhNP
— Open Source Intel (@Osint613) March 11, 2026
बताया गया है कि हमलावर बोट जहाज के पास पहुंची और विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई.
विस्फोट के बाद जहाज में लगी आग
इराकी पोर्ट्स कंपनी के अनुसार, हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई थी. हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक दल के अधिकांश सदस्यों को समय रहते बचा लिया गया.
जहाज पर मौजूद कुल 28 लोगों में से 27 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. बचाए गए लोगों को इराक के बसरा शहर ले जाया गया है.
ईरान की अमेरिका को चेतावनी
इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह युद्ध लंबा चल सकता है और इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में ईरान ने कतर, बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के कई ठिकानों पर ड्रोन हमले भी किए हैं.
ये भी पढ़ें- Iran War: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पार कर मुंबई पहुंचा भारत का तेल टैंकर, काम कर गई जयशंकर की कूटनीति