13000mAh बैटरी, 4K डिस्प्ले... मार्केट में आ गया एक और प्रीमियम टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Pad 6 Pro Launched: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने मई 2026 इवेंट में टेक मार्केट में एक और बड़ा दांव खेलते हुए नया प्रीमियम टैबलेट iQOO Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है.

iQOO Pad 6 Pro Launched with 13000mAh battery and 4k display check details
Image Source: Social Media

iQOO Pad 6 Pro Launched: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने मई 2026 इवेंट में टेक मार्केट में एक और बड़ा दांव खेलते हुए नया प्रीमियम टैबलेट iQOO Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर गेमिंग, एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. बड़े डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ यह टैबलेट हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में एंट्री करता है. इसी इवेंट में कंपनी ने नए iQOO TWS 5i ईयरबड्स और iQOO 15T स्मार्टफोन को भी पेश किया.

कीमत और उपलब्धता

iQOO Pad 6 Pro को फिलहाल चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,499 यानी करीब 64 हजार रुपये रखी गई है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, लगभग 95 हजार रुपये की कीमत में पेश किया गया है. इसके साथ लॉन्च किए गए iQOO TWS 5i ईयरबड्स की कीमत CNY 119 यानी करीब 1,700 रुपये तय की गई है. दोनों डिवाइस फिलहाल Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

13.2 इंच 4K डिस्प्ले के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस

iQOO Pad 6 Pro में 13.2 इंच का बड़ा 4K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. टैबलेट 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव और बेहतर हो सकता है.

बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और कंटेंट कंजम्पशन के दौरान स्मूद विजुअल्स देने में मदद करेगा. कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो टैबलेट को लैपटॉप रिप्लेसमेंट की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देगा फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

टैबलेट में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और भारी मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभालने में सक्षम माना जा रहा है. डिवाइस में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने 3D कूलिंग सिस्टम भी दिया है.

कैमरा और ऑडियो फीचर्स पर भी फोकस

iQOO Pad 6 Pro में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में 8 स्पीकर वाला पैनोरमिक साउंड सिस्टम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह सेटअप मूवी देखने और गेमिंग के दौरान थिएटर जैसा अनुभव देने में मदद करेगा.

बड़ी बैटरी और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स

टैबलेट में 13000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. लंबे समय तक बैटरी बैकअप इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाता है जो लगातार काम या एंटरटेनमेंट के लिए टैबलेट इस्तेमाल करते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है. टैबलेट का वजन करीब 663 ग्राम रखा गया है, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 6.18mm है, जिससे यह प्रीमियम और स्लिम डिजाइन वाला डिवाइस नजर आता है.

iQOO TWS 5i ईयरबड्स में मिलेगा लंबा बैटरी बैकअप

iQOO ने नए टैबलेट के साथ iQOO TWS 5i ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं. इनमें Monster Sound गेमिंग ऑडियो, DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड और स्पेशल ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर नहीं मिलता, लेकिन कॉलिंग के दौरान AI बेस्ड नॉइस रिडक्शन आसपास की आवाज को कम करने में मदद करता है. ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 और 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज का सपोर्ट मिलता है. 

कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर ये ईयरबड्स करीब 11.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है. लंबे बैटरी बैकअप के कारण यह डिवाइस रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जिस कार में सफर करती हैं इटली की पीएम मेलोनी, उसकी कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ सकते हैं होश