Maserati Quattroporte Luxury Car: प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे ने इस समय सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींच रखा है. इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के साथ उनकी मुलाकातों और तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच लोगों की नजर एक और चीज पर जाकर टिक गई, और वह है जॉर्जिया मेलोनी की शानदार लग्जरी कार. कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इटली की प्रधानमंत्री किस कार में सफर करती हैं, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉर्जिया मेलोनी अक्सर Maserati Quattroporte में सफर करती नजर आती हैं. यह इटली की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Maserati की बेहद प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान मानी जाती है. शानदार डिजाइन, क्लासिक इटालियन स्टाइल और दमदार इंजन के कारण यह कार दुनियाभर के वीवीआईपी लोगों की पसंद मानी जाती है.
लग्जरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस का शानदार मेल
Maserati Quattroporte सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी बेहद दमदार मानी जाती है. इस लग्जरी सेडान में V6 और V8 इंजन के विकल्प मिलते हैं, जो इसे तेज रफ्तार और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार कुछ ही सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी हाई टॉप स्पीड इसे प्रीमियम सेडान की दुनिया में अलग पहचान देती है.
कार के अंदर लग्जरी का खास ख्याल रखा गया है. इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए बेहद आरामदायक स्पेस दिया गया है. यही कारण है कि इसे चलता-फिरता लग्जरी लाउंज भी कहा जाता है. सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें कई आधुनिक फीचर्स और हाई लेवल प्रोटेक्शन सिस्टम दिए जाते हैं.
कीमत इतनी कि सुनकर चौंक जाएं लोग
इटली की यह लग्जरी कार आम लोगों की पहुंच से काफी दूर मानी जाती है. इंटरनेशनल मार्केट में Maserati Quattroporte की कीमत लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. अलग-अलग वेरिएंट और सिक्योरिटी कस्टमाइजेशन के हिसाब से इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है.
अगर इस कार को भारत में इंपोर्ट किया जाए तो टैक्स और कस्टम ड्यूटी के बाद इसकी कीमत काफी बढ़ जाती है. यही वजह है कि यह कार सिर्फ हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटीज और खास लोगों के बीच लोकप्रिय मानी जाती है. पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकातों के बाद सोशल मीडिया पर इस लग्जरी कार को लेकर लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', PM मोदी के सामने अचानक हिंदी भाषा बोलने लगीं मेलोनी, देखें वीडियो