iQOO अपनी अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाला है. इस फोन की शुरुआत अगले महीने चीन में होगी, जिसके बाद इसे भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है. यह डिवाइस क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ बाजार में आएगा, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाएगा.
iQOO 15 में 2K रिजॉल्यूशन वाली सैमसंग एवरेस्ट डिस्प्ले दी जाएगी, जो 2K LEAD OLED तकनीक पर आधारित है. इसमें सैमसंग के M14 ल्यूमिनस सेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो डिस्प्ले की ब्राइटनेस और एनर्जी एफिशियंसी दोनों को काफी हद तक बढ़ाता है. वीवो लैब्स के अनुसार, यह स्क्रीन पिछले मॉडल की तुलना में 40% ज्यादा चमकदार और 44% ज्यादा ऊर्जा बचाने वाली है, साथ ही इसकी लाइफ 50% तक लंबी होगी.
iQOO 15 की डिस्प्ले तकनीक में नया क्रांतिकारी बदलाव
सैमसंग और iQOO ने मिलकर दुनिया की पहली नॉन-पोलराइज्ड OLED तकनीक LEAD को पेश किया है, जो स्क्रीन की पारदर्शिता बेहतर करती है और रंगों की गहराई को P3 कलर स्पेस से 1.8 गुना बढ़ा देती है. यह डिस्प्ले उपयोगकर्ताओं को बेहतर विजुअल क्वालिटी, अधिक स्पष्टता और अधिक इमर्सिव एक्सपीरियंस देगा.
शानदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iQOO 15 में 6.85 इंच का एवरेस्ट डिस्प्ले होगा, जो 6,000 निट्स तक की पीक लोकल ब्राइटनेस और 2,600 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस प्रदान करेगा. यह फोन 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल्स सुनिश्चित करेगा. साथ ही 3,200Hz का इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स, 8T LTPO तकनीक और अल्ट्रा-लो मोशन ब्लर सपोर्ट भी इसमें मिलेगा.
गेमिंग के लिए खास चिपसेट और सुरक्षा
iQOO 15 को गेमर्स का ध्यान रखते हुए बनाया गया है. इस फोन को तीन TUV सर्टिफिकेशन भी मिलेंगे – फ्लिकर-फ्री व्यूइंग, पोलराइजर-फ्री डिजाइन और गेमिंग आई प्रोटेक्शन. इसके अलावा, iQOO 15 में आई कम्फर्ट 2.0 और 1-नाइट अल्ट्रा-डिम स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी होंगे, जो आंखों की सुरक्षा करते हैं और बेहतर नींद सुनिश्चित करते हैं. फोन में एक खास Q3 गेमिंग चिपसेट भी दिया जाएगा, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या है 'SIM SWAP Scam', जिससे बचने के लोगों को उपाय दे रही सरकार; एक गलती और पूरा अकाउंट हो सकता है खाली