टैलेंट जबरदस्त, लेकिन प्रोफेशनलिज्म की कमी… जानें वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस क्रिकेटर ने क्यों दिया ये बयान

Vaibhav Suryavanshi News: IPL 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट से पहले जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है वैभव सूर्यवंशी. महज 15 साल की उम्र में यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना चुका है और 27 मार्च को वह 15 साल के हो जाएंगे.

IPL 2026 Tremendous talent jitesh sharma gave this statement regarding Vaibhav Suryavanshi
Image Source: Social Media

Vaibhav Suryavanshi News: IPL 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट से पहले जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है वैभव सूर्यवंशी. महज 15 साल की उम्र में यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना चुका है और 27 मार्च को वह 15 साल के हो जाएंगे. इतनी कम उम्र में जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की है, उसने फैंस और विशेषज्ञों दोनों को प्रभावित किया है.

पिछले सीजन में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. यह पारी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्होंने खुद को एक बड़े मंच के खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनकी चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में होने लगी.

अंडर-19 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन

आईपीएल के बाद वैभव ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में लगातार रन बनाए.

इतना ही नहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. बड़े मैचों में उनका आत्मविश्वास और निरंतरता उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

टैलेंट पर कोई शक नहीं, लेकिन रवैये पर सवाल

आईपीएल 2026 से पहले जहां एक तरफ उनके खेल की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनके व्यवहार को लेकर भी चर्चा तेज है. जितेश शर्मा ने वैभव को लेकर कहा कि उनके अंदर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की क्षमता है. उन्होंने यह भी माना कि वैभव का टैलेंट असाधारण है, लेकिन ऑफ द फील्ड उनके प्रोफेशनल रवैये पर अभी काम करने की जरूरत है.

जितेश के अनुसार, टीम उन्हें बेहतर प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह प्रक्रिया आसान नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मैदान के बाहर अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान देना वैभव के लिए जरूरी है.

डिविलियर्स ने की खुलकर तारीफ

दूसरी तरफ, एबी डिविलियर्स इस युवा खिलाड़ी से काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने वैभव को परिपक्व और आत्मविश्वासी खिलाड़ी बताया. डिविलियर्स ने खास तौर पर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी 175 रन की पारी का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े मंच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने यह कर दिखाया.

IPL 2026 होगी असली परीक्षा

अब वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आगामी आईपीएल सीजन होगा. पिछले प्रदर्शन के कारण अब विरोधी टीमें उनकी बल्लेबाजी को समझने और कमजोरियों पर काम करने की कोशिश करेंगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव इस दबाव को कैसे संभालते हैं.

उनमें सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन IPL 2026 यह तय करेगा कि वह सिर्फ एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं या आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया पर लंबे समय तक राज करने वाले सितारे बनेंगे.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान सुपर लीग खेलने नहीं जाएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, PCB को लगेगा बड़ा झटका! क्या है वजह?