IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं ये धुरंधर, जानें टॉप 5 में किन खिलाड़ियों का है नाम

IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जहां टीमें जीत के लिए जोर लगा रही हैं, वहीं खिलाड़ी भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है.

IPL 2026 stalwarts are involved in the race for Orange Cap names are in the top 5 players
Image Source: Social Media

IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जहां टीमें जीत के लिए जोर लगा रही हैं, वहीं खिलाड़ी भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है. अभी सीजन की शुरुआत हुई है और कुछ ही मैच खेले गए हैं, लेकिन रेस अभी से दिलचस्प हो गई है.

अब तक खेले गए शुरुआती मैचों के बाद रियान रिकल्टन टॉप पर हैं. मुंबई इंडियंस के इस ओपनर ने एक मैच में 81 रन बनाए हैं. उनकी पारी में 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने 80 रन बनाए हैं और उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.

रोहित और कोहली भी टॉप 5 में

तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने एक मैच में 78 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 69 रन बनाए हैं, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.

गेंदबाजों में भी कड़ी टक्कर

अगर गेंदबाजी की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी और शार्दुल ठाकुर ने अब तक एक-एक मैच में 3-3 विकेट लिए हैं. ये खिलाड़ी पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे हैं.

आगे और रोमांच बढ़ेगा

अभी आईपीएल की शुरुआत ही हुई है और कुछ ही मैच खेले गए हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक होती जाएगी. अभी कई टीमें अपना पहला मैच भी नहीं खेल पाई हैं, इसलिए आने वाले मुकाबलों में स्थिति बदल सकती है.

ये भी पढ़ें- 5000mAh बैटरी वाला एक और धाकड़ फोन हुआ लॉन्च, कम कीमत मिल रहे दमदार फीचर्स, पढ़ें डिटेल्स