IPL 2026: आज आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स, रिकॉर्ड देख टेंशन में आ जाएंगे MI फैंस

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

IPL 2026 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders MI fans will be tensed after seeing the records
Image Source: Social Media

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच जीत पाएगी या फिर पुराना सिलसिला जारी रहेगा. मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है, लेकिन एक अजीब रिकॉर्ड उसके साथ जुड़ा हुआ है. 

टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है. आखिरी बार मुंबई ने 2012 में अपना ओपनिंग मैच जीता था, जब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था. कुल मिलाकर, मुंबई ने 18 ओपनिंग मैच खेले हैं, जिनमें से 14 में उसे हार मिली है. इस वजह से हर नए सीजन की शुरुआत में यही सवाल उठता है कि क्या इस बार टीम इस सिलसिले को तोड़ पाएगी.

वानखेड़े में मजबूत है मुंबई

हालांकि वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है और यहां उसका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. टीम ने यहां खेले गए 92 मैचों में से 57 जीते हैं. जीत प्रतिशत भी करीब 62% है. फिर भी हैरानी की बात यह है कि अपने ही मैदान पर मुंबई शुरुआती मैचों में कई बार हार चुकी है. ऐसे में घरेलू मैदान का फायदा होने के बावजूद दबाव बना रहेगा.

केकेआर की टीम और चुनौतियां

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कागजों पर मजबूत दिखती है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी उनके लिए परेशानी बन सकती है. मथीशा पथिराना अभी टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हैं. मुस्तफिजुर रहमान भी उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हाल में खास फॉर्म में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में केकेआर को संतुलन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है.

मुंबई के पास बुमराह जैसा बड़ा हथियार

मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह जैसा मैच विनर गेंदबाज है, जो शानदार फॉर्म में हैं. उनके साथ टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत नजर आ रही है. यही वजह है कि कागजों पर मुंबई का पलड़ा भारी दिखता है.

हेड-टू-हेड में मुंबई आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 24 मैच जीते हैं. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि मुंबई का रिकॉर्ड केकेआर के खिलाफ बेहतर रहा है. लेकिन क्रिकेट में आंकड़े हमेशा जीत की गारंटी नहीं देते, खासकर तब जब टीम पहले मैच का दबाव झेल रही हो.

क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पास शानदार मौका है कि वह अपने पहले मैच हारने के लंबे सिलसिले को खत्म करे. लेकिन दूसरी तरफ केकेआर भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और आसान मुकाबला नहीं होने वाला. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपने फैंस को खुश कर पाएगी या फिर ओपनिंग मैच का यह “जिंक्स” एक बार फिर जारी रहेगा.

ये भी पढें- Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 2 लड़कियों ने किया टॉप, 81.79% छात्र पास