SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन आज का मुकाबला टॉप-2 की रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
टॉप-2 में रहने से क्या फायदा?
आईपीएल में अंक तालिका की टॉप-2 टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इन टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं. क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. वहीं हारने वाली टीम को भी एक और मौका मिलता है और उसे क्वालीफायर-2 खेलना पड़ता है.
दूसरी तरफ तीसरे और चौथे नंबर की टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती हैं, जिसमें हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है. इसी वजह से आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पॉइंट्स टेबल का हाल
फिलहाल अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के 18-18 अंक हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 16 अंक हैं.
अब आज का मुकाबला तय करेगा कि क्वालीफायर-1 किन टीमों के बीच खेला जाएगा.
अगर RCB जीत गई तो क्या होगा?
अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच जीत जाती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे. ऐसे में RCB सीधे टॉप-2 में बनी रहेगी और गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर-1 खेलेगी. दूसरी तरफ हारने पर सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंकों पर ही रह जाएगी और टॉप-2 की रेस से बाहर हो सकती है.
SRH के सामने मुश्किल चुनौती
अगर सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला जीतती है तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे. तब RCB, GT और SRH तीनों टीमों के 18-18 अंक हो जाएंगे और फैसला नेट रन रेट से होगा. लेकिन हैदराबाद का नेट रन रेट बाकी दोनों टीमों से कम है. ऐसे में SRH को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत होगी.
SRH को कितने बड़े अंतर से जीतना होगा?
अगर सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 से 130 रन बनाती है, तो उसे करीब 84 रन से मैच जीतना होगा. अगर टीम 156 से 179 रन के बीच स्कोर करती है, तो जीत का अंतर करीब 86 रन होना चाहिए.
वहीं 180 से 204 रन बनाने पर हैदराबाद को 87 रन से जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम 205 से 228 रन बनाती है तो उसे 88 रन से जीतना पड़ेगा. वहीं 229 से 253 रन के स्कोर पर SRH को करीब 89 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.
फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी लाइनअप है. ऐसे में फैंस को आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि इस मैच का असर सीधे प्लेऑफ के समीकरण पर पड़ेगा, इसलिए हर रन और हर विकेट बेहद अहम रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग