LSG vs DC, IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांच का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा, जो आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह सीजन का पहला मैच है, और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करना चाहेंगी. लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथ में है, जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनकी कड़ी टक्कर देखी जाएगी.
दूसरे मैच से पहले इन खिलाड़ियों पर नजर
इस मैच में सभी की नजरें लखनऊ और दिल्ली के कुछ प्रमुख बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर होंगी. ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव और टी नटराजन जैसे गेंदबाजों के पास मैच जीतने का पूरा दम है. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैच का नतीजा तय हो सकता है.
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पहले लो स्कोरिंग मानी जाती थी, लेकिन पिछले साल यहां एक नई पिच तैयार की गई है, जिससे अब रन बनाना थोड़ा आसान हो गया है. शुरुआत में नई गेंद बल्लेबाजों को आसानी से मदद देती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, रन बनाना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा, ओस का प्रभाव भी मैच के दौरान अहम हो सकता है, जिससे गेंदबाजों के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है. ऐसे में, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, ताकि ओस का फायदा उठाया जा सके.
मैच प्रिडिक्शन
अगर हम मैच के प्रिडिक्शन की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स को थोड़ी बढ़त मिली हुई है. मुकाबला 55-45 के अनुपात में लखनऊ के पक्ष में जा सकता है, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के ज्यादा चांस हैं. इस आईपीएल सीजन के इस पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे और मोहम्मद शमी
इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नितीश राणा, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, लुंगी नगिडी, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव
इम्पैक्ट प्लेयर- टी नटराजन
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स को लग सकता है झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर अगले मैच से होंगे बाहर? जानें कारण