IPL 2026: पंजाब किंग्स को लग सकता है झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर अगले मैच से होंगे बाहर? जानें कारण

Shreyas Iyer Injury: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट अब कैसी है, यह सवाल क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बाएं हाथ पर लगी चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी थी.

IPL 2026 Punjab Kings may get a shock captain Shreyas Iyer be out of the next match Know the reason
Image Source: Social Media

Shreyas Iyer Injury: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट अब कैसी है, यह सवाल क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बाएं हाथ पर लगी चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी थी. अब श्रेयस अय्यर ने खुद अपनी चोट और अपनी टीम की स्थिति के बारे में अपडेट दिया है.

मैच के बाद जब उनसे हाथ की चोट के बारे में सवाल किया गया, तो श्रेयस अय्यर ने फैंस को राहत देते हुए कहा कि उनकी उंगली की चोट अब ठीक है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ गंभीर नहीं हुआ और सब पहले जैसा ही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी तरह का डर या नेगेटिविटी नहीं फैलाना चाहते और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.

चोट कब लगी थी?

श्रेयस अय्यर को चोट पंजाब किंग्स की इनिंग के दौरान लगी थी. मैच के 12वें ओवर में गुजरात के स्पिनर राशिद खान की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली ने तेज शॉट मारा, जो सीधे श्रेयस अय्यर के बाएं हाथ पर लगा. गेंद इतनी तेज थी कि श्रेयस अय्यर संभल नहीं पाए और तुरंत दर्द महसूस हुआ.

मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत जांची और मैजिक स्प्रे लगाकर श्रेयस अय्यर को खेलने के लिए भेजा. इसके बाद भी फैंस के मन में सवाल बना रहा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. लेकिन अब खुद श्रेयस अय्यर ने बताया कि सब ठीक है और अगले मैच में उनकी उपस्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

टीम और साथी खिलाड़ियों का जिक्र

चोट के बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की और खासकर कूपर कोनोली का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छा खेला और यह जीत में मददगार रहा. कुल मिलाकर, श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर नहीं है और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर