IPL 2026: लखनऊ के तेज गेंदबाज ने बल्लेबाजों पर बरपाया कहर, KKR के 5 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

Mohsin Khan Bowling vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया.

IPL 2026 Lucknow fast bowler Mohsin Khan wreaked havoc on the batsmen 5 KKR batsmen to the pavilion
Image Source: ANI

Mohsin Khan Bowling vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया.

मोहसिन खान ने पारी की शुरुआत से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. उन्होंने पहला ओवर डाला और आखिरी गेंद पर ही ओपनर टिम साइफर्ट को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इस विकेट के बाद केकेआर की टीम दबाव में आ गई.

लगातार झटके

अपने अगले ओवर में मोहसिन ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी पवेलियन भेज दिया, जो सिर्फ 10 रन ही बना सके. दो ओवर में दो बड़े विकेट लेकर उन्होंने मैच को पूरी तरह लखनऊ की तरफ मोड़ दिया.

पावरप्ले के बाद भी जारी रहा हमला

कप्तान ऋषभ पंत ने पावरप्ले के बाद भी मोहसिन पर भरोसा बनाए रखा. तीसरे ओवर में आते ही मोहसिन ने पहली ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल को आउट कर दिया, जो सिर्फ 1 रन बना पाए.

आखिरी ओवर में मचाई तबाही

इसके बाद पारी के 11वें ओवर में मोहसिन अपना आखिरी ओवर लेकर आए. इस ओवर में उन्होंने और भी खतरनाक गेंदबाजी की. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने दो विकेट लेकर अपना पंजा पूरा कर लिया. उन्होंने पहले कैमरन ग्रीन को 34 रन पर आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर अनुकूल रॉय को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

बनाया खास रिकॉर्ड

मोहसिन खान ने इस मैच में अपने चार ओवर पूरे करते हुए 5 विकेट झटके और आईपीएल 2026 में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. मोहसिन की इस घातक गेंदबाजी के सामने केकेआर की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. बड़े-बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने टिक नहीं पाए और टीम को भारी नुकसान हुआ.

मैच का टर्निंग पॉइंट

मोहसिन खान की यह स्पेल इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्होंने अकेले दम पर मैच को बदल दिया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कुल मिलाकर, इस मुकाबले में मोहसिन खान की गेंदबाजी देखने लायक रही और उन्होंने साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: गेंद लगी शरीर पर, फिर भी आउट! KKR के खिलाफ अंपायर के इस फैसले ने बढ़ाया विवाद