IPL 2026: गेंद लगी शरीर पर, फिर भी आउट! KKR के खिलाफ अंपायर के इस फैसले ने बढ़ाया विवाद

Angkrish Raghuvanshi Run Out Controversy: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया मैच एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गया. इस मैच में युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को जिस तरह से रन आउट दिया गया, उसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों को हैरान कर दिया.

IPL 2026 Ball hits body still Angkrish Raghuvanshi umpire decision against KKR increased the controversy
Image Source: Social Media

Angkrish Raghuvanshi Run Out Controversy: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया मैच एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गया. इस मैच में युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को जिस तरह से रन आउट दिया गया, उसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों को हैरान कर दिया.

केकेआर की पारी का 5वां ओवर चल रहा था, जिसे प्रिंस यादव डाल रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की तरफ हल्का सा खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज ने उन्हें बीच में ही वापस भेज दिया. रघुवंशी तुरंत मुड़े और क्रीज की तरफ भागे. उन्होंने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव भी लगाई.

रन आउट की कोशिश और विवाद

इसी दौरान मोहम्मद शमी ने तेजी से गेंद उठाकर विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया. लेकिन थ्रो सीधा रघुवंशी के शरीर से जा टकराया. इसके बाद लखनऊ की टीम ने अपील की. शुरुआत में देखने पर लगा कि रघुवंशी ने जानबूझकर गेंद की लाइन नहीं बदली और सीधे अपनी क्रीज की ओर भाग रहे थे.

थर्ड अंपायर का फैसला

मामला थर्ड अंपायर के पास गया. रिप्ले में अलग तस्वीर सामने आई. थर्ड अंपायर ने देखा कि रघुवंशी ने दौड़ते समय हल्का सा दिशा बदली थी और गेंद की तरफ देखा भी था. इसके अलावा यह भी कहा गया कि उनका रनिंग पाथ सामान्य से थोड़ा अलग था और डाइव लगाते समय वह पिच (कट स्ट्रिप) से बाहर निकल गए थे. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

केकेआर और रघुवंशी की नाराजगी

इस फैसले के बाद केकेआर टीम काफी नाराज दिखी. खिलाड़ियों को लगा कि यह फैसला उनके खिलाफ गया है. वहीं रघुवंशी भी खुद को संभाल नहीं पाए. आउट दिए जाने के बाद वह गुस्से में नजर आए. उन्होंने मैदान पर ही अपना हेलमेट फेंक दिया और बल्ला भी बाउंड्री की ओर दे मारा.

छोटी पारी में लौटे पवेलियन

इस विवादित फैसले के कारण रघुवंशी की पारी जल्दी खत्म हो गई. वह सिर्फ 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए.

फैंस के बीच भी छिड़ी बहस

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई. कुछ लोग थर्ड अंपायर के फैसले को सही बता रहे हैं, तो कुछ इसे गलत मान रहे हैं. कुल मिलाकर, यह घटना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई और लंबे समय तक चर्चा में रहने वाली है.

ये भी पढ़ें- कुछ शॉट्स फायर होंगे... ट्रंप के करीबी का बयान जमकर वायरल, फायरिंग से ऐन पहले बोली थी ये बात