IPL में पहली बार होगा ऐसा, पिता और बेटे की टीम होगी आमने-सामने, जानें कब होगा मुकाबला

IPL 2026: IPL के इतिहास में कई यादगार और रोमांचक पल आए हैं, लेकिन इस सीजन में जो देखने को मिलने वाला है, वह पूरी तरह से अनोखा होगा. 2026 के आईपीएल सीजन में पहली बार बाप और बेटे की टीम आमने-सामने होंगी.

IPL 2026 First-ever Father vs Son match Sachin Tendulkar vs Arjun Tendulkar
Image Source: ANI

IPL 2026: IPL के इतिहास में कई यादगार और रोमांचक पल आए हैं, लेकिन इस सीजन में जो देखने को मिलने वाला है, वह पूरी तरह से अनोखा होगा. 2026 के आईपीएल सीजन में पहली बार बाप और बेटे की टीम आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला तब होगा जब सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की टीमें एक दूसरे से टकराएंगी. यह पल आईपीएल के इतिहास में एक नई और दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनेगा.

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की टीमें

हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की, जो इस सीजन में अपने-अपने टीमों के लिए खेल रहे हैं. IPL 2025 तक दोनों मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे, लेकिन 2026 में हालात बदल चुके हैं. इस बार अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा है. LSG ने उन्हें 2026 के ऑक्शन में खरीदा था, जबकि सचिन तेंदुलकर पहले की तरह मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं.

आईपीएल 2026 में सचिन और अर्जुन के बाप-बेटे के मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दोनों की टीमें, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, पहली बार एक-दूसरे से 4 मई 2026 को भिड़ेंगी. इस ऐतिहासिक मुकाबले में जब अर्जुन और सचिन एक ही दिन एक दूसरे के सामने होंगे, तो यह पल आईपीएल फैंस के लिए बेहद खास होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

सचिन तेंदुलकर का मार्गदर्शन, अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू

जहां एक ओर सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटॉर के रूप में टीम को सलाह और मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं अर्जुन तेंदुलकर इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन से LSG के लिए डेब्यू करेंगे. इससे पहले उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में कदम रखा था और 5 मैचों में 3 विकेट हासिल किए थे. अब देखना होगा कि अर्जुन अपनी नई टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी क्रिकेट से लेंगे संन्यास? रिटायरमेंट को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा