IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को उसका नया चैंपियन मिलने वाला है. सीजन 19 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अब ट्रॉफी जीतने के लिए अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. वहीं गुजरात ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की.
शुभमन-साई की साझेदारी ने दिलाई जीत
राजस्थान के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने 215 रनों का बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. टीम की जीत में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अहम भूमिका रही. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े और गुजरात ने 8 गेंद बाकी रहते मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.
कब खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल?
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी.
कहां होगा फाइनल मैच?
खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. शुरुआत में फाइनल के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को चुना गया था, लेकिन बाद में वेन्यू में बदलाव कर मैच को अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया.
मैच से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी
इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया गया था, लेकिन फाइनल से पहले रंगारंग समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों की तैयारियों में जुटे हुए हैं और दर्शकों को मैच से पहले मनोरंजन का खास डोज मिलने वाला है.
समापन समारोह शाम करीब 6 बजे शुरू हो सकता है. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
मैच और टॉस का समय
कहां देखें RCB vs GT फाइनल?
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
दोनों टीमों के पास दूसरा खिताब जीतने का मौका
गुजरात टाइटंस के आईपीएल इतिहास का यह पांचवां सीजन है और टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के खाते में एक-एक आईपीएल ट्रॉफी है, ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह मुकाबला नए इतिहास का गवाह बन सकता है.
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: आंखों में आंसू, उतरा चेहरा... रोते हुए खत्म हुआ वैभव सूर्यवंशी का सफर, देखें Video