CSK Vs PBKS: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक तरफा हार दी. इस मैच को जीतकर पंजाब ने बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए, जबकि सीएसके ने कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह पंजाब की इस सीजन की लगातार दूसरी जीत थी, जबकि सीएसके की दूसरी हार.
पंजाब ने इस मैच के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया. यह उनका नौवां मौका था जब उन्होंने 200 से ज्यादा रन का टारगेट चेज किया. इस मामले में पंजाब आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गई है. वहीं, यह पंजाब की सीएसके के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार चौथी जीत थी.
सीएसके ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
पंजाब के खिलाफ हार के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया. सीएसके ने पांचवीं बार 200 रन बनाने के बावजूद पंजाब के खिलाफ हार का सामना किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार 200 से ज्यादा रन बनाए थे, फिर भी हार गए थे. अब यह रिकॉर्ड सीएसके के नाम है.
सीएसके को लगातार दो हार
यह आईपीएल का दूसरा मौका है जब चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती दो मैचों में हार मिली हो. इससे पहले 2022 में ऐसा हुआ था, जब सीएसके को अपने पहले चार मैचों में हार मिली थी. इसके अलावा, चेपॉक के अपने होम ग्राउंड पर सीएसके ने पिछले 6 मैच गंवाए हैं. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह लगातार हार का सिलसिला जारी है.
रुतुराज गायकवाड़ का बयान
पंजाब से हार के बाद, सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन उनकी हार की वजह बना. उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था. विकेट तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनर्स को थोड़ा फायदा हो सकता था.
गेंद बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी और धीमी गेंद भी ग्रिप कर रही थी. इस मैदान पर, खासकर बड़ी बाउंड्री को देखते हुए, मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था." इस हार के बाद सीएसके के लिए चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन कप्तान और टीम पूरी कोशिश करेंगे कि अगले मैचों में सुधार करें और जीत की राह पर लौटें.
ये भी पढ़ें- BCCI ने पंजाब किंग्स की पूरी टीम पर लगाया जुर्माना, कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों पर लगा फाइन, जानें वजह