Punjab Kings Team Fined: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर को आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया है. यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उन्होंने यह गलती दोहराई. शुक्रवार को चेपॉक में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया. अय्यर को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने पर पहले ही जुर्माना लगाया गया था. इस बार भी CSK के खिलाफ वही गलती हुई, जिसके चलते IPL गवर्निंग काउंसिल ने कप्तान पर सख्त कार्रवाई की.
CSK और PBKS मैच के बाद IPL ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है. टीम ने TATA IPL 2026 के मैच नंबर 7 में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में धीमी ओवर गति बनाए रखी. यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध है. IPL के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति का उल्लंघन माना गया. अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि प्लेइंग XI के बाकी सदस्य (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) पर 6 लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया.
श्रेयस की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई जीत
कप्तान श्रेयस अय्यर की 29 गेंद में 50 रन की तेज अर्धशतकीय पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने आयुष म्हात्रे की 43 गेंद में 73 रन की पारी और रुतुराज गायकवाड़ की 22 गेंद में 28 रन की साझेदारी की मदद से पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.
सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाए और शानदार शॉट्स खेले, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंद में नाबाद 45 रन की पारी खेली. इन प्रदर्शन के बावजूद पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- नासिक में आधी रात भीषण सड़क हादसा, अंधेरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत