iPhone New Feature: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लेकर आ रहा है जो उनकी स्क्रीन इंटरफेस को और भी बेहतर और यूजर फ्रेंडली बनाएगा. iOS 26.1 बीटा 4 में अब यूजर्स को अपनी स्क्रीन के लिक्विड ग्लास इफेक्ट के लिए एक नया विकल्प मिलेगा, जिससे वे इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे. इस नए फीचर के साथ Apple ने यूजर्स की फीडबैक को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपैरेंसी लेवल को कंट्रोल करने का मौका दिया है. आइए जानते हैं इस अपडेट की खासियत और आने वाले समय में इसके iPad और Mac पर भी आने की संभावना.
iPhone की स्क्रीन पर नया लिक्विड ग्लास विकल्प
Apple ने iOS 26 में जो लिक्विड ग्लास इंटरफेस पेश किया था, वह काफी आकर्षक दिखता है लेकिन कुछ यूजर्स को इसकी ज्यादा ट्रांसपैरेंसी से परेशानी भी हुई. इस बार iOS 26.1 बीटा 4 के जरिए यूजर्स अब अपनी स्क्रीन पर ‘क्लियर’ और ‘टिंटेड’ मोड के बीच आसानी से स्विच कर पाएंगे. क्लियर मोड पूरी तरह ट्रांसपैरेंट लुक देगा, वहीं टिंटेड मोड बेहतर कॉन्ट्रास्ट के लिए थोड़ा अधिक ओपेसिटी देगा, जिससे स्क्रीन को देखना आरामदायक होगा.
सेटिंग्स में नया टॉगल ऑप्शन
इस नए फीचर को यूजर्स सेटिंग्स > डिस्प्ले और ब्राइटनेस > लिक्विड ग्लास में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं. यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो स्क्रीन के रिफ्लेक्टिव होने या आंखों पर पड़ने वाले दबाव से परेशान थे. अब यूजर्स अपने मन मुताबिक स्क्रीन के लुक को चुन सकेंगे और अपनी आंखों की सुविधा के अनुसार इसे एडजस्ट कर सकेंगे.
iPad और Mac पर भी जल्द मिलेगा ये फीचर
Apple ने इस फीचर की टेस्टिंग केवल iPhone तक सीमित नहीं रखी है. iPadOS 26.1 और macOS 26.1 में भी इसे डेवलपर बीटा के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है. उम्मीद है कि यह फीचर इन डिवाइसेज पर भी जल्द ही पब्लिक बीटा और फाइनल अपडेट में आ जाएगा, ताकि iPad और Mac यूजर्स भी अपनी स्क्रीन के लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कस्टमाइज कर सकें.
कब होगा iOS 26.1 अपडेट उपलब्ध?
Apple ने iOS 26 अपडेट सितंबर के मध्य में लॉन्च किया था और अब iOS 26.1 अपडेट अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आम यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है. यह अपडेट खासतौर पर iPhone SE (सेकंड जनरेशन) और उसके बाद के मॉडलों के लिए होगा, साथ ही नई iPhone 17 सीरीज में भी यह पहले से इंस्टॉल रहेगा.
ये भी पढ़ें: Realme ला रहा धाकड़ फोन; 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मचाएगा धमाल, चेक करें डिटेल