iPhone 17 पर जबरदस्त ऑफर, क्रोमा पर मिल रही बंपर छूट, यहां जानें पूरी जानकारी

आईफोन 17 को लॉन्च हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन इसके फैंस के लिए खुशखबरी है. इस स्मार्टफोन पर अभी से भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे खरीदारी का मौका और भी खास बन गया है.

iPhone 17 price cut on Chroma Buy now with instant discount and exchange offer
Image Source: Social Media

आईफोन 17 को लॉन्च हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन इसके फैंस के लिए खुशखबरी है. इस स्मार्टफोन पर अभी से भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे खरीदारी का मौका और भी खास बन गया है. अगर आप अभी तक iPhone 16 लेने का सोच रहे थे तो iPhone 17 की ये डील सुनकर आपका मन जरूर बदल जाएगा. 

iPhone 17 के खास फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है, जो ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसका मतलब है कि इस फोन में 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से 1Hz से लेकर 120Hz तक अपने आप एडजस्ट हो जाता है. इस फोन का डिज़ाइन एल्युमिनियम और ग्लास फिनिश के साथ बेहद प्रीमियम है और इसकी मोटाई केवल 7.3mm है. इसके दिल में Apple की नई A19 चिप लगी है, जो 8GB रैम के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस देती है. फोटो और वीडियो के शौकीनों के लिए इसमें 48MP 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, साथ ही फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा भी दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतर अनुभव देता है.

बंपर छूट के साथ मिल रही है ये डील

iPhone 17 की कीमत लगभग ₹82,900 है, लेकिन अभी क्रोमा जैसी बड़ी रिटेलर साइट्स पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. आपको इस पर ₹6,000 का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹15,000 तक की छूट भी मिल रही है. कुल मिलाकर आप इस फोन पर लगभग ₹21,000 की बचत कर सकते हैं. इस छूट के बाद iPhone 17 की कीमत केवल ₹61,900 रह जाती है. अगर आप सीधे ऐप्पल की वेबसाइट से खरीदारी करते हैं तो कंपनी नो-कॉस्ट EMI और अन्य एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी प्रदान कर रही है.

क्यों करें iPhone 17 खरीदारी?

आईफोन 17 अपने दमदार हार्डवेयर और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के साथ बाजार में पहले ही अपनी छाप छोड़ चुका है. 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल A19 चिप और शानदार कैमरा सेटअप इसे हर तकनीक प्रेमी के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं. साथ ही, अभी मिलने वाले भारी डिस्काउंट और आसान EMI ऑप्शन्स इसे खरीदने के लिए उपयुक्त समय बना देते हैं. बता दें कि डिस्काउंट ऑफर्स सीमित समय के लिए हो सकते हैं, इसलिए जल्द खरीदारी करें. एक्सचेंज ऑफर के लिए आपका पुराना फोन सही कंडीशन में होना चाहिए. EMI विकल्प लेने से पहले ब्याज दरों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.

ये भी पढ़ें: जॉब्स पर मंडरा रहा AI का साया, अगले 5 सालों में खत्म हो जाएंगी नौकरियां? इंसानों की जगह ले लेगी ये टेक्नोलॉजी