लूट लो! iPhone 16 पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर की डिटेल्स

iPhone 16 Discount Deal: दिवाली की चमक भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन स्मार्टफोन खरीदने का शानदार सीजन अभी भी जारी है. अगर आप आईफोन का नया अनुभव लेना चाहते हैं या किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आईफोन 16 पर 23,000 रुपये तक की छूट का मौका आपके लिए है.

iPhone 16 now available at huge discount check features and deals
Image Source: Social Media

iPhone 16 Discount Deal: दिवाली की चमक भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन स्मार्टफोन खरीदने का शानदार सीजन अभी भी जारी है. अगर आप आईफोन का नया अनुभव लेना चाहते हैं या किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आईफोन 16 पर 23,000 रुपये तक की छूट का मौका आपके लिए है. इस डिस्काउंट सीजन में अपने बजट में रहते हुए इस दमदार फोन को खरीदना अब आसान हो गया है.

आईफोन 16 के फीचर्स: स्मार्ट और पावरफुल

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस आईफोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो HDR कंटेंट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज़ मल्टीटास्किंग और ऐप्पल के AI फीचर्स को बखूबी हैंडल कर सकता है. यह प्रोसेसर भविष्य में आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए भी पूरी तरह तैयार है.

कैमरा और बैटरी: हर पल को कैद करें

आईफोन 16 का रियर कैमरा सेटअप 48MP फ्यूजन कैमरा और 12MP मैक्रो कैमरा के साथ आता है. फ्रंट में 12MP कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए परफेक्ट है. बैटरी की बात करें तो एक फुल चार्जिंग पर यह 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है.

विजय सेल्स पर मिल रही धमाकेदार डील

विजय सेल्स में आईफोन 16 अब 66,490 रुपये में उपलब्ध है, जो इसके रिटेल प्राइस 79,900 रुपये से लगभग 13,000 रुपये सस्ता है. इसके अलावा, IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर अतिरिक्त 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसका मतलब यह हुआ कि कुल मिलाकर आप 23,410 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में देकर और भी अतिरिक्त लाभ लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: YouTube का धांसू AI टूल, अब HD क्वालिटी में दिखेंगे पुराने से पुराने वीडियो, कैसे काम करेगा फीचर?