Instagram Instants Feature: सोशल मीडिया की दुनिया में Instagram एक नया एक्सपेरिमेंट कर रहा है. कंपनी “Instants” नाम के एक नए इमेज-शेयरिंग ऐप की टेस्टिंग कर रही है. इस ऐप में फोटो और वीडियो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाते हैं. माना जा रहा है कि Meta का यह कदम Snapchat और BeReal को टक्कर देने के लिए है.
फिलहाल Instants ऐप को कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है, जैसे Italy और Spain. यह एक अलग ऐप के रूप में भी देखा गया है और इसकी जानकारी Google Play Store पर भी मिली है. अभी यह आम लोगों के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है.
क्या है खास बात
Instagram पर जहां ज्यादा एडिटेड और एल्गोरिदम वाला कंटेंट दिखता है, वहीं Instants का फोकस बिल्कुल सिंपल और रियल फोटो-वीडियो पर है. इसमें भेजी गई फोटो या वीडियो सिर्फ एक बार देखी जा सकती है और ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे तक ही रहती है. इसके बाद वह अपने आप गायब हो जाती है. इसमें हल्का टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, लेकिन फिल्टर या ज्यादा एडिटिंग नहीं होगी.
सिर्फ लाइव फोटो शेयर होगी
इस ऐप में फोन की गैलरी से फोटो अपलोड करने का ऑप्शन नहीं होगा. यूजर को उसी समय फोटो या वीडियो क्लिक करके शेयर करना होगा. इससे कंटेंट ज्यादा असली और तुरंत का लगेगा.
किसके साथ शेयर कर पाएंगे
आप अपनी फोटो सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे जो आपको फॉलो करते हैं और जिन्हें आप भी फॉलो करते हैं. यानी सिर्फ म्यूचुअल फ्रेंड्स के साथ ही कंटेंट शेयर होगा.
ऐप और फीचर दोनों रूप में टेस्ट
कंपनी इसे कुछ जगहों पर अलग ऐप के रूप में और कुछ जगहों पर Instagram के अंदर फीचर के रूप में टेस्ट कर रही है. इससे साफ है कि Meta यूजर्स को आसान और बिना दबाव वाला एक्सपीरियंस देना चाहता है.
क्यों लाया जा रहा है यह बदलाव
पिछले कुछ समय से Instagram कोशिश कर रहा है कि लोग ज्यादा नेचुरल और बिना दिखावे वाला कंटेंट शेयर करें. Instants इसी सोच का हिस्सा है, जहां आप उसी पल की फोटो दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.
कुल मिलाकर, Instants ऐप सोशल मीडिया के उस ट्रेंड को आगे बढ़ाता है जहां परफेक्ट फोटो नहीं, बल्कि असली और तुरंत शेयर किए गए पल ज्यादा जरूरी होते हैं. अब देखना होगा कि लोगों को यह नया तरीका कितना पसंद आता है.
ये भी पढ़ें- Weather Update Today: 'हीट डोम'...टॉर्चर जारी गर्मी का कहर भारी !