Weather Update Today: जमीन तप रही और लू के थपेड़ों ने पूरे देश को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी के टॉर्चर से अब इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों की भी मुश्किलें बढ़ गई है. गर्मी के इस भीषण प्रहार को देखते हुए प्रशासन भी अब एक्शन मोड में है. ओसा में जहां स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है तो वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आई है. जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों का समय बदलने का सख्त आदेश जारी कर दिया है. 27 अप्रैल से 26 मई तक अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से लगेंगे ताकि बच्चे दोपहर की जानलेवा धूप से बच सके. उनकी सेहत अच्छी रहे.
ये भी पढ़ें- देश में खाद की कोई कमी नहीं... खरीफ सीजन से पहले सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, रिकॉर्ड स्टॉक तैयार