शेरोन वर्मा को बिहारी बोलकर समय रैना ने मारा ताना, कॉमेडियन के जवाब ने जीत लिया दिल, देखें VIDEO

Sharon Verma & Samay Raina: 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का एक हालिया एपिसोड चर्चा में है. शो में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे पर्सनल हो गई.

indias got latent Samay Raina Sharon Verma by calling her Bihari comedian reply won hearts video
Image Source: Social Media

Sharon Verma & Samay Raina: 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का एक हालिया एपिसोड चर्चा में है. शो में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे पर्सनल हो गई. दोनों ने एक-दूसरे के राज्य और बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया. समय ने शेरोन के बिहार से होने पर तंज कसा, तो शेरोन ने भी उन्हें जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

समय और शेरोन ने एक-दूसरे से क्या कहा?

एपिसोड के दौरान समय रैना ने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक करते हुए कहा कि शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है कि इबोला का मतलब किसी ने कुछ 'बोला' है.

इस पर शेरोन ने भी तुरंत पलटवार किया. उन्होंने कहा कि समय इतने कश्मीरी हैं कि उन्हें 'स्टोन' होना पसंद है. इसके बाद समय ने कहा कि शेरोन वर्मा बिहार से नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं और बिहारी अक्सर ऐसा ही करते हैं. समय की इस बात पर शेरोन ने जवाब दिया, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था.'

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

समय रैना कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं और वह कई बार बता चुके हैं कि उनके परिवार को कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा था. वहीं, शेरोन बिहार से हैं और करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं. शो में दोनों ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया.

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग इस बातचीत को सिर्फ मजाक के तौर पर देख रहे हैं. कई यूजर्स शेरोन के जवाब की तारीफ भी कर रहे हैं. खासतौर पर उनका आखिरी जवाब लोगों को काफी पसंद आया.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' से चर्चा में आई थीं शेरोन

शेरोन वर्मा साल 2024 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नजर आने के बाद काफी चर्चा में आई थीं. शो में उन्होंने बताया था कि कुछ साल पहले वह इसी शो में दर्शकों के बीच बैठी थीं और अब उसी मंच पर जज की कुर्सी पर बैठी हैं.

इस बार भी शेरोन ने खुद को बिहारी कहे जाने पर नाराज होने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उनके इस अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया और कई लोगों ने उन्हें एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला बताया.

समय रैना का कश्मीर से क्या रिश्ता है?

समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. वह अपने परिवार के साथ कश्मीर से विस्थापन का दर्द झेल चुके हैं. समय पहले बता चुके हैं कि जब वह करीब 12 साल के थे, तब उनके परिवार को कश्मीर छोड़ना पड़ा था. शो में जब शेरोन ने समय के मजाक का जवाब दिया तो समय ने भी इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और बातचीत को मजाकिया अंदाज में ही आगे बढ़ाया.

ये भी पढ़ें- आंख के सामने प्रलय, पत्थर बनी महिला... नेपाल से आई दिल दहलाने वाली तस्वीर, देखें वायरल वीडियो