Nepal Flood Rescue: नेपाल में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने हजारों परिवारों को बुरी तरह प्रभावित किया है. कहीं घर पानी में बह गए तो कहीं सड़कें और पुल मलबे में दब गए. इसी तबाही के बीच सामने आया एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है. वीडियो में एक महिला पहाड़ की ऊंचाई पर बैठी दिखाई दे रही है. उसका पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ है और चेहरे पर डर और सदमा साफ नजर आ रहा है.
महिला के नीचे देखने पर पानी और मलबे से हुई भारी तबाही दिखाई देती है. कुछ समय पहले तक जिस जगह पर लोगों की जिंदगी चल रही होगी, वहां अब सिर्फ मलबा नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रही महिला को नेपाल सेना की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला था. उसके पास एक युवक और नेपाल सेना के चार जवान भी दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बाढ़ आने के समय महिला अकेली थी या उसके साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी थे. लेकिन उसके चेहरे पर नजर आ रहा डर और सदमा इस आपदा की भयावह तस्वीर दिखाने के लिए काफी है.
मिट्टी से सना शरीर, चेहरे पर डर
वीडियो में महिला बेहद मुश्किल हालात से बाहर निकलने के बाद एक ऊंची जगह पर बैठी नजर आती है. उसके कपड़ों और पूरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई है. वह कुछ देर तक सामने की तरफ देखती रहती है, जैसे उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इस आपदा में बच गई है.
उसके नीचे पहाड़ी इलाके में बाढ़ का मलबा फैला हुआ दिखाई देता है. तेज पानी अपने साथ घर, सामान और दूसरी चीजें बहाकर ले गया. यह वीडियो सिर्फ एक महिला के बचने की कहानी नहीं है, बल्कि उस तबाही की तस्वीर भी दिखाता है, जिसमें कई परिवारों ने अपना घर और जरूरी सामान खो दिया.
A woman trapped in Nepal’s devastating floods was rescued by the Nepal Army. She has lost everything - her home, her family, everything she had. She sits in shock, with fear visible on her face, as if she still cannot believe what has suddenly happened to her.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 28, 2026
The Nepal Army… pic.twitter.com/PooWMtROQw
नेपाल सेना ने बचाई महिला की जान
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच सेना के जवान लगातार राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं. मलबे और पानी के बीच फंसे लोगों तक पहुंचना बेहद मुश्किल है. कई जगह सड़कें और रास्ते पूरी तरह टूट चुके हैं. पहाड़ी इलाकों में भी बचाव दल के सामने लगातार नई चुनौतियां आ रही हैं.
वीडियो में महिला के पास नेपाल सेना के चार जवान भी दिखाई दे रहे हैं. इससे पता चलता है कि सेना की टीमें अपनी जान जोखिम में डालकर मुश्किल जगहों तक पहुंच रही हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं.
ये भी पढ़ें- BRICS समिट से पहले भारत का बड़ा दांव, 11 देशों को डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ने की तैयारी, जानें प्लान