'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में दिखेंगे इमरान हाशमी और एल्विश यादव? सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल, जानें सच

Samay Raina India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और अब तीसरे एपिसोड को लेकर इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

indias-got-latent-2-viral-video-emraan-elvish-truth-revealed
Image Source: Social Media

Samay Raina India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है और अब तीसरे एपिसोड को लेकर इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री दिशा पाटनी, सिंगर अमाल मलिक और यूट्यूबर एल्विश यादव अगले एपिसोड में मेहमान बनकर नजर आएंगे. हालांकि, वायरल क्लिप की सच्चाई सामने आने के बाद साफ हो गया कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है.

सोशल मीडिया पर मची हलचल

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले दो एपिसोड को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दीं, जबकि दूसरे एपिसोड में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिम्बाचिया ने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन किया. ऐसे में फैंस की नजरें अब तीसरे एपिसोड पर टिकी हैं और इसी उत्सुकता का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या किया गया दावा?

वायरल हो रहे वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई कि इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, अमाल मलिक और एल्विश यादव शो के अगले एपिसोड का हिस्सा बनने वाले हैं. वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि देखने वालों को यह असली प्रमोशनल क्लिप लगे. इतना ही नहीं, इसके साथ यह भी दावा किया गया कि इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेंगे. हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो आधिकारिक नहीं है. अलग-अलग कार्यक्रमों और इंटरव्यू की फुटेज को जोड़कर इसे तैयार किया गया, जिससे दर्शकों के बीच भ्रम फैल गया.

फर्जी निकला वायरल वीडियो

वायरल क्लिप को लेकर किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म या शो के निर्माताओं की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यानी फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, अमाल मलिक या एल्विश यादव शो के अगले एपिसोड में दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप पूरी तरह एडिटेड और भ्रामक बताई जा रही है.

फैंस भी हो गए थे कन्फ्यूज

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे सच मान बैठे. कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्हें आखिरी तक लगा कि यह वीडियो असली है. वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि कैप्शन पढ़ने के बाद ही उन्हें पता चला कि वीडियो फर्जी है.

एक यूजर ने लिखा, "आखिरी पल तक लगा कि यह सच है." वहीं दूसरे ने कहा, "मैंने पूरा कैप्शन पढ़ने के बाद समझा कि वीडियो एडिट किया गया है." एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें लगा था कि अमाल मलिक वाकई 'आवारापन 2' के प्रमोशन के लिए शो में आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: समय रैना की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट ने लगाया इतने लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्यों लिया गया ये एक्शन