India GDP Q2 Growth Data Updates: भारत की GDP 8.2%... उम्मीद से ज्यादा ग्रोथ

    Indias GDP growth higher than expected Data Updates

    Indian GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती का परिचय दिया है. चालू वित्त वर्ष FY26 की दूसरी तिमाही (Q2) में देश की GDP 8.2% की बढ़त दर्ज की गई है, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे ऊँचा स्तर है. यह न सिर्फ विशेषज्ञों की उम्मीदों से अधिक है, बल्कि घरेलू मांग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और सरकारी खर्च की निरंतर बढ़त को भी उजागर करता है.

    पिछली तिमाही में GDP की वृद्धि 7.8% रही थी, जबकि Q2 में यह बढ़कर 8.2% पर पहुंच गई. विशेषज्ञों ने इस तिमाही में 7.3% की वृद्धि की उम्मीद जताई थी, वहीं RBI ने इसे 7% के आसपास आंका था. यह स्पष्ट संकेत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती लगातार बनी हुई है और न केवल बड़े शहरों, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खर्च और उत्पादन बढ़ रहा है.