निबंध लिखो... 50000 हजार का इनाम पाओ, डाक विभाग की प्रतियोगिता, ऐसे हो सकते हैं शामिल

भारतीय डाक विभाग ने एक राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो 8 सितंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी. इस प्रतियोगिता का मकसद है डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवा पीढ़ी को इस सेवा से जोड़ना.

Indian Post launches national essay contest
Image Source: Freepik

भारतीय डाक विभाग ने एक राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो 8 सितंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी. इस प्रतियोगिता का मकसद है डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवा पीढ़ी को इस सेवा से जोड़ना. जिला प्रशासन भी इस प्रतियोगिता को लेकर सक्रिय है और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा रहा है ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकें.

डाक सेवा: समय की महत्वपूर्ण धरोहर

आज की डिजिटल दुनिया में जहां ईमेल, मैसेजिंग और ऑनलाइन सेवाएं हावी हैं, वहीं पारंपरिक डाक सेवा कम उपयोग में आने लगी है. फिर भी, डाकघर स्थानीय, अंतर्राज्यीय और विदेशी पार्सल जैसी सेवाएं प्रदान करता है, जिनका लाभ खासकर वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण इलाकों के लोग उठाते हैं. डाक विभाग भारत की सूचना प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जिसे पुनः सशक्त बनाने के लिए यह प्रतियोगिता एक प्रयास है.

प्रतियोगिता में कैसे करें भागीदारी?

यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है, 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक. प्रतिभागियों को “मेरे आदर्श को पत्र” विषय पर निबंध लिखना होगा. 18 वर्ष से कम उम्र के लिए निबंध कम से कम 500 शब्दों का होना आवश्यक है, जबकि 18 वर्ष से अधिक के लिए निबंध 1000 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए.

निबंध कैसे भेजें और अंतिम तिथि

लिखित निबंध को मुख्य डाकपाल, तमिलनाडु मंडल, चेन्नई-600002 के पते पर भेजना होगा. 8 दिसंबर के बाद भेजे गए निबंध स्वीकार नहीं किए जाएंगे. यह प्रतियोगिता आम जनता, छात्र, कामकाजी वर्ग—हर कोई इसमें हिस्सा ले सकता है.

पुरस्कार: मिलेगा आकर्षक इनाम

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता को 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 25,000 रुपये, और तृतीय पुरस्कार विजेता को 10,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे. इसी तरह, राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय 10,000 रुपये और तृतीय 5,000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! CBSE ने बेटियों के लिए शुरू की नई स्कॉलरशिप योजना; हर महीने मिलेंगे इतने रुपये, ऐसे करें अप्लाई