Mexico Violence: मेक्सिको में कुख्यात ड्रग तस्कर नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वांतेस के मारे जाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. उसके संगठन को देश का सबसे ताकतवर आपराधिक नेटवर्क माना जाता था. उसकी मौत की खबर सामने आते ही कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं.
कई राज्यों में चल रहे सुरक्षा ऑपरेशन
मेक्सिको में तैनात भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कई क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान चल रहे हैं और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है.
दूतावास ने जलिस्को (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला, ग्वाडलहारा), तमाउलिपास (रेनोसा और आसपास के इलाके), मिचोआकान, गुएरेरो और नुएवो लियोन में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है.
Dear all Indian nationals in Mexico:
— India in México (@IndEmbMexico) February 22, 2026
There are ongoing security operations and related road blockages and criminal activity, Indian nationals in Jalisco State (areas of Puerto Vallarta, Chapala, and Guadalajara), Tamaulipas State (areas of Reynosa and other municipalities),…
फालतू मूवमेंट से बचने की सलाह
दूतावास ने साफ कहा है कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और पुलिस या सुरक्षा बलों की गतिविधि वाले इलाकों से दूर रहें. आसपास की स्थिति पर नजर रखें और सुरक्षित स्थान पर रहें.
साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे भीड़भाड़ से बचें, स्थानीय मीडिया के अपडेट देखते रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
परिवार से संपर्क बनाए रखें
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे फोन, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार और दोस्तों को अपनी स्थिति की जानकारी देते रहें. किसी भी आपात स्थिति में मेक्सिको का इमरजेंसी नंबर 911 डायल करें.
किसी भी मदद या जानकारी के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 52 55 4847 7539 जारी किया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में जैश कमांडर सैफुल्लाह गैंग का सफाया, आठ आतंकी ढ़ेर, क्या है 'ऑपरेशन त्राशी-1'?