पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने सुनाया ड्रेसिंग रूम का किस्सा, ये चीज देखकर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर

भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Building Bharat Leadership Summit' में स्विंग का सुल्तान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने शिरकत की. इस मौके पर प्रवीण कुमार ने कई सवालों के जवाब दिए. 

Bharat 24

नई दिल्ली: भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Building Bharat Leadership Summit' में स्विंग का सुल्तान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने शिरकत की. इस मौके पर प्रवीण कुमार ने कई सवालों के जवाब दिए. 

सवाल: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का कोई किस्सा बताइए. 

जवाब: हम लोग जिस क्षेत्र से आते हैं वहां घी दूध का खाना है. मैं मांस नहीं खाता था. हां. तो खिचड़ी बनी हुई थी तो उसमें मैंने खूब सारा घी डाल लिया. तो सचिन तेंदुलकर पाजी देख रहे थे. तो उसमें इतना घी था तो पाजी ने रैना को बोला कि ये कढ़ी तो है नहीं. तो कढ़ी कहां से आई? कि उसकी प्लेट देख. तो रैना ने बोला पाजी वो कढ़ी नहीं है वो घी है इतना घी तो हम लोग उधर से आते हैं. हम पहलवानों वाली फैमिली से आते हैं. 

सवाल: हमारे यंगस्टर्स बैठे हैं आप उनको क्या मैसेज देना चाहेंगे? अगर ये लोग अपने लिए अगर करियर के तौर पर चुनना चाहते हैं क्रिकेट को तो ये इनके लिए क्या फार्मूला होना चाहिए?

जवाब: अपना डिसिप्लिन में रहो, खाओ अपना अच्छा जो तुम्हें अब खाना है खाओ. लेकिन ये डब्बे चल रहे हैं आजकल डब्बे खा रहे हैं लोग. तो इन डब्बों से दूर रहो अपना देसी खाना खाओ. घर का खाना खाओ. 

सवाल: स्विंग बॉलिंग के लिए आप क्या टिप्स देना चाहेंगे?

जवाब: स्विंग बॉलिंग अपने आप में एक कला है. वो एक महीने में, दो महीने में नहीं आती, छ महीने में नहीं आती. लगातार प्रयास करना पड़ता है, सीखना पड़ता है. कुछ चीजें नेचुरल होती है, कुछ सीखनी पड़ती है. मेरी एक चीज नेचुरल थी जो अंदर इन स्विंग फेंकता था. बाकी बाहर वाली मैंने अपने आप से सीखी है. 

ये भी पढ़ें: प्रिवेंटिव हेल्थकेयर से लेकर HPV वैक्सीन तक... अनुप्रिया पटेल ने बताया 'विकसित भारत 2047' का रोडमैप