Vaibhav Suryavanshi: कभी-कभी क्रिकेट मैदान पर ऐसी इनिंग्स खेली जाती हैं, जो सिर्फ स्कोरबोर्ड पर दर्ज होकर नहीं रह जातीं, बल्कि इतिहास की किताबों में सोने के अक्षरों से लिखी जाती हैं. अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला भी कुछ ऐसा ही रहा, जहाँ भारत के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बैटिंग को एक नई परिभाषा दे दी.
दुबई की पिच पर वह जिस दिन उतरे, उस दिन गेंदबाज़ों को बस एक ही बात समझ आई, ये लड़का बल्लेबाजी नहीं कर रहा, तूफ़ान लेकर आया है. 171 रन की यह पारी सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं थी, यह उस युवा प्रतिभा की पहचान थी जो आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट का आसमान रोशन करने वाली है.